{"_id":"5bb9125a867a5514c8284076","slug":"153885549116-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कहा डीजल पेट्रोल के घटाए दाम नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने कहा डीजल पेट्रोल के घटाए दाम नाकाफी
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कांठ। सरकार के द्वारा डीजल और पेट्रोल के दामों में पांच पांच रुपये घटाए जाने को भाकियू ने नाकाफी बताया है। इसके अलावा आम उपभोक्ताओं का कहना है कि बढ़े दस और घटाए पांच इससे कोई लाभ होने वाला नहीं है। इधर एक ही बार में पांच रुपये घटाए जाने से पेट्रोलपंप स्वामियों को भी झटका लगा है।
डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के लेकर हाहाकार मचा हुआ था। केंद्र और प्रदेश सरकारों ने मिलकर डीजल और पेट्रोल के दामों में पांच पांच रुपए घटाए हैं। भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष हरदीप सिह, प्रभारी जितेंद्र विश्नोई जीतू, विनोद कुमार, धर्मवीर सिंह आदि ने कहा कि पहले से इतने दाम बढ़े हुए थे। उनमें से पांच रुपये घटाए जाने कोई लाभ होने वाला नहीं है। वहीं डॉ जहीर अहमद, शमीम अहमद, राजेश कुमार, राकेश कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह आदि ने कहा कि पांच रुपये घटाने से आम उपभोक्ता को कोई भी लाभ नहीं हुआ है।