फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शिकायतों को प्राथमिका के किया जाए निस्तारित: एसडीएम

शिकायतों को प्राथमिका के किया जाए निस्तारित: एसडीएम

Sun, 07 Oct 2018 01:14 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों को प्राथमिका के किया जाए निस्तारित: एसडीएम
कांठ। थाना समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कर लंबित मामलों को जल्द खत्म किए जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी कांठ ने संबंधितों को दिए हैं। उन्होंने इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ छजलैट थाने में क्षेत्रवासियों की फरियादों को सुना।
विज्ञापन

शनिवार को अक्तूबर माह के प्रथम शनिवार को सर्किल क्षेत्र के कांठ और छजलैट थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर छजलैट थाने में उपजिलाधिकारी कांठ हिमांशु वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी गजराज सिंह ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं को सुना। दोनों अधिकारियों ने राजस्व विभाग से संबंध दो और एक पुलिस से संबंधित मामले को दर्ज कर तीनों का मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन

संचालन थाना प्रभारी निरीक्षक छजलैट रामसेवक ने किया। सभी हल्कों के उपनिरीक्षक, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कांठ थाने में तहसीलदार प्रभासिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक तेजबीर सिंह ने क्षेत्रवासियों की शिकायतों को सुना। इस मौके पर राजस्व और पुलिस विभाग सहित सभी दस मामलों को दर्ज किया गया। जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों ने टीमों को मौके पर रवाना किया और विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत उमरी कलां अधिशासी अधिकारी नजम अहमद, राजस्व निरीक्षक अमित रस्तोगी, कानूनगो महेश पाल सिंह, एसएसआई आरएन शर्मा, उपनिरीक्षक लोकेश कुमार तोमर, एसआई मुकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed