{"_id":"5bb90a5e867a5514ad7b182a","slug":"15388534473-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट की ताकत से बदलेगी देश की तस्वीर,लोकतंत्र होगा मजबूत:औलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट की ताकत से बदलेगी देश की तस्वीर,लोकतंत्र होगा मजबूत:औलख
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
मिलक। प्रदेश के सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि देश की तस्वीर बदलने और मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान का अहम योगदान है। इसलिए वोट की ताकत को समझो और वोट बनवाने का मौका न जाने दो।
राज्यमंत्री शनिवार को भाजपा के बूथ चलो अभियान के तहत देवरी खुर्द और कल्याणपुर गांव में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 18 साल पूरी करने वाले युवक और युवतियों अपने बूथों पर पहुंचकर वोट को अवश्य बनवाएं। लोकतंत्र में वोट की ताकत से पूरे देश की तस्वीर बदल जाती है। इसलिए वोट बनने का मौका हाथ से नहीं जाने दें और 2019 के अहम चुनाव का हिस्सा बने।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव अन्य चुनावों से अलग होगा। उन्होंने घर-घर जाकर पर्चियां वितरित कराईं ताकि किसी का वोट छूटने पर वह अपना वोट मतदाता पुनरीक्षण सूची में शामिल करा लेे जिसको लेकर ग्रामीणों का आवाहन किया। इससे पहले उन्होंने समस्याएं सुनीं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुरेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।