{"_id":"5b8d882342c7924668360a0c","slug":"15360020705-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी की शोभायात्रा में राधा-कृष्ण नृत्य बना आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी की शोभायात्रा में राधा-कृष्ण नृत्य बना आकर्षण
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा में राधा-कृष्ण नृत्य बना आकर्षण का केंद्र
बहजोई। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर में निकाली गई शोभायात्रा में राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। सोमवार को सुबह दस बजे करीब मोहल्ला नारायन टोला के संतोषी माता मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में बाल कृष्ण स्वरूप बच्चे को सूप में लिटाकर ले जा रहे वासुदेव की जीवंत झांकी दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर रही थी। डीजे से निकल रही कृष्ण भक्ति गीतों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा आर्य समाज रोड, पुराना बाजार, सराफा बाजार, थाना रोड, नया बाजार चौक, गोलागंज व ब्रह्म बाजार होते हुए गंतव्य पर जाकर संपन्न हो गई। आयोजकों में ईश्वर सिंह पंजाबी व विकास वार्ष्णेय समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।