{"_id":"5b64b44f4f1c1bb37b8b6173","slug":"15333264081-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने अतिक्रमण पर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने अतिक्रमण पर दी चेतावनी
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। कांवड़ यात्रा के चलते नगर में हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वाले लोगों को उपजिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने अतिक्रमण को अपने सामने हटवाया भी साथ ही उन्होंने पुलिस व नगर पंचायत प्रशासन को सख्ती किए जाने के निर्देश भी दिए।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा ने चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाईवे पर भ्रमण किया। नगर के सबसे व्यस्तम स्थान गांधी आश्रम चौराहापर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसी के साथ नगर पंचायत कांठ के अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत के साथ अतिक्रमण भी हटवाया। उन्होंने हाईवे किनारेे अतिक्रमण न होने देने के निर्देश पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन को दिए। अतिक्रमण करने से बाज न आने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने को भी कहा है।