{"_id":"5b64b44a4f1c1ba33e8b501d","slug":"153332640312-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस ने बिछाया सीसीटीवी जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस ने बिछाया सीसीटीवी जाल
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। सावन मास में चल रही कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस ने हाईवे के साथ ही कई अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिसके माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसी के साथ पुलिस द्वारा कांवड़ियों के लिए एक सहायता केंद्र की भी स्थापना की गई है।
शासन के निर्देश पर इस बार सावन माह की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए कांठ पुलिस ने शरारती तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। जिसके जरिए हाईवे सहित कई स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा कस्बा कांठ पुलिस चौकी पर कांवड़ यात्रा सहायता केंद्र की भी स्थापना की गई है। इसमें शांति समिति सदस्यों और पुलिस मित्रों को भी शामिल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद जे रविंद्र गौड़ ने सभी थानों को साफ निर्देश दिए हुए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या असुविधा नहीं होनी चाहिए। शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी गजराज सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीरपाल धामा ने हाईवे पर गश्तकर कांवड़ियों की सुरक्षा का जायजा लिया है। वहीं कांवड़ यात्रा पर नजर रखने वाले कैमरों और कांवड़ यात्रा सहायता केंद्र को भी देखा है।