फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तहसील अधिवक्ताओं की चौथे दिन भी हड़ताल जारी

तहसील अधिवक्ताओं की चौथे दिन भी हड़ताल जारी

Sat, 04 Aug 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ताओं की चौथे दिन भी हड़ताल जारी
टांडा। तहसील अधिवक्ताओं की चौथे दिन भी हड़ताल जारी रही। तहसीलदार का टांडा तहसील से स्थानांतरण कराने की मांग को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। तहसीलदार के स्थानांतरण नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई अधिवक्ताओं की हड़ताल को अन्य तहसीलों के अधिवक्ताओं का मिला समर्थन मिला है।
विज्ञापन

टांडा तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता तहसील न्यायालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 31 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अधिवक्ता तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग भी कर रहे हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल पिछले चार दिनों से जारी है। तहसील में भ्रष्टाचार के कारण अधिवक्ता तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हैं। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि जब तक तहसीलदार टांडा का स्थानांतरण नहीं होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे इस हड़ताल को अन्य तहसीलों के अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया है। अन्य तहसीलों के अधिवक्ता भी तहसीलदार टांडा के खिलाफ हैं। जिसमें बाड़मेर फेयर एसोसिएशन टांडा के समस्त अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की है। इस मौके पर अनिल कुमार भारद्वाज, प्रेम सिंह, सोमवीर सिंह, कुंवरपाल सिंह, समर सिंह, खुर्शीद अहमद, शिवराज सिंह, प्रताप सिंह, विजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, रघुवीर सिंह, भागीरथ सिंह, राशिद अली, जगदीश सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed