फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पोलियो अभियान की सफलता को शिक्षा विभाग से मांगा सहयोग

पोलियो अभियान की सफलता को शिक्षा विभाग से मांगा सहयोग

Fri, 03 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पोलियो अभियान की सफलता को शिक्षा विभाग से मांगा सहयोग
कांठ। आगामी पांच अगस्त को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को आयोजित की गई ब्लाक स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के लिए शिक्षा विभाग का सहयोग मांगा है। इसी के साथ जागरूकता रैलियां आदि निकलवाए जाने को कहा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर बैठक के दौरान क्षेत्र के आठ एनपीआरसीओ को 207 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल क्षेत्रों में पोलियो जागरूकता अभियान के लिए रैलियां निकाले जाने, बूथ दिवस पर पोलियो वर्करों द्वारा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलवाए जाने सहित अभियान में पूर्ण सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर पिछले रिकार्ड के अनुसार इस बार पोलियो कवरेज को बढ़ाए जाने में सहयोग किए जाने को भी कहा गया। बैठक के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने बच्चों आयरन की गोलियों का वितरण कराने और बालिकाओं को नैपकीन पेड इस्तेमाल के लिए जोर दिया। इस मौके पर एबीआरसी आदर्श त्यागी, यूनिसेफ बीएमसी फौजिया फकर, बीएमसी मोहम्मद यूसुफ सहित सभी एनपीआरसी उपस्थित रहे। बता दें कि पांच अगस्त को कांठ क्षेत्र के 167 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए सभी पोलियो वर्करों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed