{"_id":"5b6366284f1c1b8f3e8b4c45","slug":"15332408653-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात ठप रही कांठ की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात ठप रही कांठ की बिजली
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कांठ। पूरी रात कांठ नगर व क्षेत्र की बिजली ठप रही है। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उपभोक्ताओं ने शाम की बिजली कटौती को लेकर भी कड़ी नाराजगी जताई है।
बुधवार की आधी रात को बिजली चले जाने से कांठ नगर व क्षेत्र में अंधेरा छा गया। उमस के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इधर शाम की बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं के साथ ही भाकियू कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। दिन भर ट्रिपिंग के चलते उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं। व्यापार मंडल के सरदार मनजीत सिंह ने अधिकारियों से शिकायत की है कि स्थानीय स्तर पर हो रही लापरवाही के कारण निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। इधर छजलैट में भी बिजली कटौती को लेकर डा. जहीर अहमद, अतीक अहमद, शकील अहमद, हसीबुर्रहमान, रमेश सिंह, नरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, यशपाल सिंह, शीशपाल सिंह, जबर सिंह आदि ने भी बिजली कटौती को लेकर रोष जताया है। उन्होंने सुधार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। भाकियू के जितेंद्र सिंह, हरदीप सिंह आदि ने शाम की बिजली को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। इसे लेकर जल्द ही अधिकारियों से वार्ता करने को कहा है।