{"_id":"5b6213aa4f1c1ba23e8b4a9f","slug":"15331542123-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने हाईवे से अतिक्रमण को हटवाया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि पुन: अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को पुलिस ने नगर से होकर जा रहे मुरादाबाद- हरिद्वार स्टेट हाईवे किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ठेलों, फड़ों को हटवाते हुए बेतरतीब खड़े वाहनों को भी हटवा दिया। नगर में सबसे अधिक अतिक्रमण बस स्टैंड, गांधी आश्रम चौराहा, मिश्रीपुर तिराहा, प्राइवेट बस स्टैंड, पेट्रोलपंप तिराहा पर रहता है। यहां दिनभर अवैध सवारी ढोने वाले वाहनों का जमावड़ा रहता है तो खोमचे, फल विक्रेता ठेले लगा लेते हैं।
पुलिस ने हाईवे से अतिक्रमण को हटवाते हुए चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सीधे कार्रवाई होगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी गजराज सिंह ने भी हाईवे पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी के साथ छजलैट क्षेत्र में भी किसान तिराहा, कैंव की पुलिया, पचोकरा मंदिर, कुचावली आदि में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की पिकेट बनाई गई हैं। इसी के साथ कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।