{"_id":"5b6213a84f1c1b8f3e8b491b","slug":"15331542106-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। कांवड़ियों की वापसी होने के साथ ही हर-हर महादेव के जयकारों ने नगर का वातावरण शिवमय हो गया है। हाईवे पर भगवा वस्त्रधारी कांवड़िये पग-पग अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं।
सावन मास में बड़ी तादाद में कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर लाते हैं। गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। सावन मास में कांवड़ लाने वाले अधिकतर बेड़े रामपुर, बिलासपुर, शाहबाद, मीरगंज, चंदौसी, संभल आदि स्थानों के होते हैं। डीजे की धुन पर नाचते गाते मंजिल की ओर बढ़ते कांवड़ियों की वापसी होने लगी है। बुधवार को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कई कांवड़ बेडे़ कांठ से होकर गुजरे। कांवड़ियों के द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयकारों से कांठ नगर का वातावरण भी शिवमय हो गया। वहीं हाईवे पर भोले भक्त अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे।
-------
कांठ सीमा से ही मुरादाबाद में होता है कांवड़ियों का प्रवेश
कांठ। मुरादाबाद जनपद में कांवड़ियों का प्रवेश कांठ थाने की सीमा से ही होता है। इसे लेकर कांठ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे स्थित बिजनौर की सीमा पर पुलिस पिकेट बनाई गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आकस्मिक कक्ष बनाया गया है। वहीं हाईवे किनारे खड़ी झाड़ियों और घास को कटवाकर साफ कराया जा रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने ठोस रणनीति बनाई है। बृहस्पतिवार से कांवड़ियों की संख्या बढ़ सकती है।