{"_id":"5b5b795e4f1c1bbd298b6680","slug":"153272149715-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में फंसी साड़ी, गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में फंसी साड़ी, गिरकर महिला की मौत
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रही महिला की साड़ी बाइक में फंस गई। महिला झटके से नीचे गिरी। इससे उसकी मौत हो गई।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गेहट गांव निवासी बेनीराम की साठ वर्षीय पत्नी बुलाको देवी गुरु पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे समसपुर निवासी रिश्तेदार की बाइक पर बैठकर गंगा स्नान करने के लिए राजघाट जा रही थी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ऊमरे गांव के संपर्क मार्ग से गुजरते समय महिला की साड़ी का पल्लू बाइक की चेन में फंस गया। इससे महिला झटके के साथ जमीन पर गिरी और तीन चार पटखियां खाईं। महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई। एक हाथ भी टूट गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आसपास के लोग महिला को जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।