{"_id":"5b5b75994f1c1bc57a8b6dab","slug":"15327205326-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में नहीं चल सकेंगे बिना मान्यता के विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में नहीं चल सकेंगे बिना मान्यता के विद्यालय
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। अब जिले में बिना मान्यता के विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाओं का संचालन नहीं हो सकेगा। इसके लिए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सख्ती करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही जिले की तीनों तहसीलों के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, जो कि समय-समय पर ऐसे विद्यालयों की चेकिंग कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
डीएम की ओर से निर्देशित करते हुए कहा गया है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों को बंद कराने व परिषद की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थाएं, जो कि अपनी संस्था में उनके छात्रों का अग्रिम पंजीकरण कराकर परीक्षा में सम्मिलित कराते हैं, उन विद्यालयों के विरुद्ध परिषद के विनियमानुसार कार्रवाई करने के लिए जांच टीम का गठन किया जाए। डीएम ने कहा कि बिना मान्यता के संचालित अमान्य संस्थाओं या कोचिंग सेंटरों जिनकी ओर से हाईस्कूल व इंटर मीडिएट कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसी संस्थाओं व कोचिंग सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। डीएम के मुताबिक ऐसी संस्थाओं व कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी बनाते हुए तहसील संभल के लिए संभल के एसडीएम व सीओ समेत राजकीय इंटर कालेज लहरावन के प्रधानाचार्य सीपी सिंह को, तहसील चंदौसी के लिए चंदौसी के एसडीएम व सीओ समेत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुलावई के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा व तहसील गुन्नौर के लिए गुन्नौर के एसडीएम व सीओ समेत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरथला के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।