{"_id":"5b5638014f1c1bb24b8b4af2","slug":"15323770842-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदपुर माफी और नवादा के प्रधानी हो सकते हैं खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदपुर माफी और नवादा के प्रधानी हो सकते हैं खारिज
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। विकास खंड छजलैट की ग्राम पंचायत महमूदपुर माफी और मुख्त्यारपुर नवादा की ग्राम प्रधानी खारिज हो सकती है। दोनों पंचायतों के मझरे नगरीय क्षेत्र में शामिल हो चुके हैं। दोनों पंचायतों में दोबारा चुनाव हो सकता है। जिलाधिकारी ने दोनों पंचायतों की रिपोर्ट मांगी थी। जो ब्लाक कार्यालय से जा चुकी है।
कांठ नगर से सटी ग्राम पंचायत महमूदपुर माफी का मझरा ईदगाह नई बस्ती सीमा विस्तार के दौरान नगर पंचायत कांठ में शामिल हो गई है। इसी प्रकार नगर से सटी ग्राम पंचायत मुख्त्यारपुर नवादा का मझरा नवादड़ी भी नगर पंचायत में समायोजित हो गई है। नवंबर में हुए नगर पंचायत चुनाव में इन दोनों मझरों का वार्ड का दर्जा देकर सभासदों का चुनाव कराया गया था। अब यह नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्र में हैं।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इन दोनों ग्राम पंचायतों के मौजूदा क्षेत्रफल, वोटर आदि के साथ कुछ जानकारियां मांगी थीं। खंड विकास अधिकारी आदिल फैज ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायत की अपेक्षित रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि दोनों ग्राम पंचायतों का हिस्सा नगरीय क्षेत्र में चले जाने के कारण दोनों पंचायतों में उपचुनाव हो सकते हैं।