{"_id":"5b5637174f1c1b466d8b6922","slug":"15323768519-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरी कलां में तालाबों से जल्द हटेगें अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरी कलां में तालाबों से जल्द हटेगें अवैध कब्जे
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। उमरी कलां में तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए जेसीबी गरजेगी। राजस्व विभाग, नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने संबंधित तालाबों की पैमाइश की है। उपजिलाधिकारी ने अवैध कब्जे हटवाए जाने को कहा है।
नगर पंचायत उमरी कलां में आबादी में स्थित तीन तालाबों पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जाकर लिया है। पिछले काफी दिनों से इसकी शिकायत हो रही है। शासन और उच्च न्यायालय भी तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को ले सख्त है। सोमवार को तहसील से राजस्व निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह, लेखपाल अनवर हुसैन, डेहरा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नजम अहमद पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। संबंधित तालाबों की पैमाइश की गई। राजस्व टीम ने उपजिलाधिकारी को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा ने स्वयं मौका मुआयना करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस फोर्स को साथ लेकर जेसीबी से अवैध कब्जे हटववा दिए जाएंगे। बता दें कि तालाबों पर अस्थाई अवैध कब्जों के साथ ही कुछ लोगों ने स्थाई कब्जे भी कर लिए हैं। जिससे तालाबों में जल समायोजन भी प्रभावित हुआ है।