{"_id":"5b5634704f1c1bc57a8b618c","slug":"15323761712-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक असंतुलित होकर खाई में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक असंतुलित होकर खाई में गिरी, युवक की मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। गढ़ी बिचौला गांव में सोमवार दोपहर को पत्नी को मायके से बुलाने के लिए जा रहे युवक की बाइक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।
धनारी थाने के अफजलपुर गांव निवासी प्रमुख यादव की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। डेढ़ साल पहले उसने दूसरी शादी की। युवक की पत्नी रामबेटी मायके गई थी। सोमवार की सुबह प्रमुख यादव पत्नी को मायके से लेने के बाइक से चल दिया। दोपहर साढ़े बारह बजे जब वह गढ़ी बिचौला गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक असंतुलित हो गई। बाइक दस फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने शव को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने परिजनों को हादसे की सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।