{"_id":"5b56345f4f1c1bb8538b4e97","slug":"153237615515-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से आईं नामित अधिकारी को विद्यालयों में नहीं मिलीं कई कक्षाओं की पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से आईं नामित अधिकारी को विद्यालयों में नहीं मिलीं कई कक्षाओं की पुस्तकें
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। लखनऊ से आईं नामित अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों की पुस्तकें चेक कीं। इस बीच पुस्तकों से संबंधित जानकारी भी ली।
सोमवार को सुबह परिषदीय विद्यालय में नौनिहालों को पुस्तक वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए लखनऊ के निशातगंज स्थित पाठ्य पुस्तक कार्यालय की साहित्यिक गणित प्रवक्ता करुणा सिंह बहजोई पहुंची। उन्होंने ग्राम पंचायत पाठकपुर, सादातबाड़ी व सुल्तानपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तक वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा बहजोई के बीएसए दफ्तर परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर बच्चों से पुस्तकों के वितरण को लेकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में कई कक्षाओं की पुस्तकें वितरित नहीं की गई हैं। जिला स्तर पर जानकारी की गई। इस पर सामने आया कि आपूर्ति न की जाने वाली पुस्तकें अभी जिले पर प्राप्त नहीं हो सकी हैं। पुस्तकें प्राप्त होते ही विद्यालयों में वितरित कर दी जाएंगी। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद समेत प्रधान लिपिक संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।