फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दूल्हे के भाई की जेब से साफ किए 70 हजार रुपये

दूल्हे के भाई की जेब से साफ किए 70 हजार रुपये

Mon, 23 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
दूल्हे के भाई की जेब से साफ किए 70 हजार रुपये
बहजोई। शादी समारोह में दूल्हे के बड़े भाई की जेब से 70 हजार रुपये साफ कर दिए गए। बारातियों ने दो किशोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

थाना गुन्नौर के कस्बा बबराला निवासी भूपेंद्र पुत्र दौलीराम ने बताया कि 21 जुलाई 2018 को उसके छोटे भाई मोनू की बारात बहजोई आई थी। मोहल्ला काली मंदिर रोड स्थित वार्ष्णेय इंटर कालेज परिसर में शादी समारोह के दौरान सभी नाच-झूम रहे थे। तभी मौका पाकर समारोह के दौरान अचानक उसके कुर्ते की जेब से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब उसे इसका अहसास हुआ तो उसने आसपास देखा, तभी किशोर सकपकाए खड़े थे। पूछताछ की गई तो उनमें से एक ने रुपये निकालकर अपने मौसेरे भाई को दिए जाने की बात कही। इस पर दोनों किशोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार का कहना था कि पूरे मामले में पड़ताल करते हुए एक अन्य किशोर से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed