{"_id":"5b54dca54f1c1b19208b63c8","slug":"153228816111-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर मान्यता वाले विद्यालय पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर मान्यता वाले विद्यालय पर होगी कार्रवाई
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। प्राथमिक विद्यालय के नजदीक चल रहे गैरमान्यता प्राप्त स्कूल को बंद करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने दूसरी बार नोटिस जारी किया है। विद्यालय बंद नहीं होने पर अब कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
जुनावई ब्लाक क्षेत्र में पड़ने वाले मेंगरा गांव में बने प्राथमिक विद्यालय से पचास मीटर की दूरी पर एक पब्लिक स्कूल संचालित है, जिसके पास मान्यता नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय को बंद करने के लिए दो नोटिस जारी किए है।
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित कुमार ने बताया कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लिखित में भी अवगत कराया था। एबीआरसी अनिल शर्मा एवं अनुपम गुप्ता ने बताया कि उक्त स्कूल को बंद कराने केलिए 27 दिसंबर-2017 व 11 मार्च-2018 को नोटिस जारी किया गया है। लेकिन विद्यालय बदस्तूर संचालित है। खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी स्कूल बंद नहीं होने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। हालांकि जुनावई क्षेत्र में चल रहे नेत्रपाल पब्लिक मिठनपुर, आरएस पब्लिक स्कूल जलालपुर, बाल विद्या मंदिर दुबारी खुर्द, सहाजी मियां एजूकेशन स्कूल गढ़ी बिचौला को मान्यता नहीं होने की स्थिति में बंद कराया जा चुका है।