मिलक। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने कहा है कि कल्याणकारी योजनाओं को लाभ पात्रों को मिलेगा। इसके लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे। नगर के तीन बत्ती चौराहे पर नव नियुक्त उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल का पहली बार पहुंचने पर जन सांस्कृतिक साहित्यिक जागरण मंच और भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। मंच की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कल्याणकारी नीतयों को जनता तक पहंचाएं। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले। जिसके लिए वह जुटेंगे। उन्होंने कहा कि किसी के मान और सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार,पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार,जन साहित्यक मंच के अध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, भागीरथ सिंह गंगवार, राजीव सक्सेना कड़क, ऋषि पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, नन्हे राम पांडेय, डा.राज कुमार माहेश्वरी, विजय गंगवार, प्रमोद सक्सेना, मनोज वाल्मीकि,संजीव सक्सेना, महेश कश्यप, संजीव श्री वास्तव, विपिन शर्मा आदि थे।