{"_id":"5b4661744f1c1bc5248b5ed4","slug":"153133912212-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय मांस बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय मांस बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बनियाठेर थाना पुलिस ने दस जुलाई की रात मोहम्मदपुर बाबई गांव के खलिहान में पकड़े गए सत्तर किलो गोमांस के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने मंगलवार की रात को दो बोरों में गोवंशीय पशु का 70 किलो मांस बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को मोहम्मदपुर बाबई गांव में दबिश दी। इस मामले में चार लोग प्रकाश में आए। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें अरशद उर्फ कालिया पुत्र मोहम्मद नशीर निवासी फूलबाग कस्बा नरौली तथा फरदीन पुत्र साबिर सैफी निवासी मोहम्मदपुर बाबई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सगीर पुत्र रफेदीन निवासी मोहम्मदपुर बाबई तथा मोमिन पुत्र मियां जान निवासी ग्राम अलावलपुर अभी फरार है। मांस को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया, जो पशु चिकित्सक ने मांस गोवंशीय पशु होने की पुष्टि की। थानाध्यजक्ष प्रवीण सोलंकी ने बताया कि आरोपी अरशद उर्फ कालिया पर संभल, मुरादाबाद जनपद के विभिन्न थानों में करीब 20 मुकदमें चल रहे हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की भी कार्रवाई चल रही है।