{"_id":"5b411b684f1c1b84468b5326","slug":"15309935103-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कांठ। पुलिस ने नगर के रामसिंह इंस्टीट्यूट में शिविर का आयोजनकर छात्राओं को आत्म सुरक्षा के तरीके बताए। इसी के साथ महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरुक किए जाने को कहा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे रवींद्र गौड के निर्देेशपर कांठ पुलिस ने नगर के रामसिंह इंस्टीट्यूट में शिविर का आयोजनकर छात्राओं को आत्म सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस करने पर छात्राओं व महिलाओं को क्या करना चाहिए इसके बारे में बताया गया। शिविर में छात्राओं से अनुरोध किया गया कि वह होने वाले घटना की जानकारी संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर या फिर सीधे थाने में दें। 1090 के बारे में विस्तार से जनकारी दी गई। बताया गया कि इस नंबर पर सूचना दिए जाने के बाद किस प्रकार संबंधित अपराधियों तक पहुंचा जाता है। पुलिस ने कहा कि वारदात को छिपाने से अपराधी व्यक्ति के हौंसले बुलंद होते हैं। छात्राओं को भरोसा दिया गया कि सूचना को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। पुलिस ने अनुरोध किया कि हर महिला को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जाए। इस अवसरपर थाने के उपनिरीक्षक संजीव कुमार, इंस्टीट्यूट संचालक मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे।