फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भाकियू ने कहा बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं तो होगा आंदोलन

भाकियू ने कहा बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं तो होगा आंदोलन

Sun, 08 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने कहा बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं तो होगा आंदोलन
कांठ। बिजली व्यवस्था में सुधार न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने अब आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। किसानों का कहना है कि जब सुधार नहीं हो रहा तो अब आंदोलन के अलावा ओर दूसरा कोई विकल्प उनके पास नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को कांठ तहसील क्षेत्र के गांव कुचावली में भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के आवास पर हुई बैठक के दौरान किसानों ने तहसील मुख्यालय की बिगड़ी बिजली आपूर्ति को ले गहरा रोष व्यक्त किया। भाकियू नेता चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि बिजली विभाग लगातार आश्वासन दे रहा है। इसमें सुधार आज तक नहीं किया गया है। जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेता बच्चू सिंह ने कहा कि बारिश न होने और बिजली न मिलने के कारण किसान खेतों में खड़ी फसलों को बचाए जाने के लिए दिन रात एक कर महंगा डीजल फूंक रहे हैं। यदि बिजली मिले तो किसानों को राहत भी मिलेगी। बैठक के दौरान बिजली विभाग के खिलाफ किसानों नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि नौ जुलाई को बिजली और किसानों की समस्याओं-मांगों को ले भाकियू जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेगी। इसके बाद सोलह जुलाई को कांठ सहकारी गन्ना विकास समिति में पंचायत कर हाईवे जाम किया जाएगा। यदि मांगें पूरी नहीं की गई तो इसे अनिश्चितकालीन आंदोलन में भी बदला जा सकता है। बैठक में भाकियू मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी, देवेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, सुनील कुमार, नवनीत कुमार, मेहकार सिंह आदि तमाम भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed