{"_id":"5b4119894f1c1bc3248b5020","slug":"15309930328-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम तोड़ने के शक में युवक को पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम तोड़ने के शक में युवक को पीटा, गंभीर
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
कांठ। आम तोड़ने के शक में जंगल से लौट रहे युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। लेकिन वह फरार हो गया।
छजलैट के गांव बगिया सागर निवासी अंकुर अपने बाग से आ रहा था। उसके हाथ में एक आम भी था। जब वह रम्पुरा निवासी टीकम सिंह के बाग के पास पहुंचा तो बाग के रखवाले अनवार निवासी बगिया सागर ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। उसने अपने बाग से आम तोड़ने का आरोप लगाया। अंकुर ने मना किया तो अनवार ने उस पर लाठी से प्रहार कर दिय। सिर में गंभीर चोट आने से अंकुर बेहोश हो गया। उसे बेहोश देख अनवार भाग गया। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी।