{"_id":"5b4112064f1c1bb6248b50bf","slug":"15309911073151-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में आयोजित कैंप में 151 हज यात्रियों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में आयोजित कैंप में 151 हज यात्रियों का टीकाकरण
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
टांडा। नगर में शनिवार को हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए टीकाकरण का कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 151 हाजियों का टीकाकरण किया गया। वहीं इसी दिन से पांच दिन के प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ भी किया गया।
हज पर जाने से पहले सभी हज यात्रियों का टीकाकरण किया जाता है। इसी क्रम में नगर में तहसील स्तर पर टीकाकरण कैंप का आयोजन तहसील प्रभारी मौलाना मोहम्मद इरफान कासमी और रामपुर से एसीएमओ ए आई बेग के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने किया। कैंप में तहसील क्षेत्र के 151 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया और उन्हें अन्य वैक्सीन दी गई। वहीं इस बार नगर की जामा मस्जिद के खतीब मौलाना मोहम्मद जमील अहमद के हज यात्रा पर जाने के कारण उनका भी टीकाकरण किया गया। इस मौके पर हज प्रशिक्षक और मदरसा रौजतुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मोहम्मद इरफान कासमी ने बताया कि जो भी लोग टीकाकरण से रह गए हैं वह रामपुर जा कर टीकाकरण करा सकते हैं। वहीं शनिवार से नगर में पांच दिन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें हज यात्रियों को हज के अरकान सहित सभी जरूरी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद जहीर, मौलाना मोहम्मद शौकत, मौलाना मोहम्मद असलम, मास्टर माजिद, मौलाना लियाकत अली, हाफिज अतहर, हाजी गौहर आदि समेत चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।