फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भगवा रंग में रंगने लगे सरकारी कार्यालय व उपकरण

भगवा रंग में रंगने लगे सरकारी कार्यालय व उपकरण

Fri, 06 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भगवा रंग में रंगने लगे सरकारी कार्यालय व उपकरण
चंदौसी। सूबे में जब सपा सरकार थी तो कई सरकारी वाहन, उपकरणों पर सपाई रंग नजर आ रहा था। यहां तक कि जो ई-रिक्शे सरकार ने बांटे थे, उनका रंग भी सपा के झंडे जैसा ही था, लेकिन अब लाल-हरा रंग उतरने लगा है। अब सरकारी इमारतें और उपकरणों भगवा रंग में सराबोर होने लगे हैं। इसे आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी भी माना जा सकता है।
विज्ञापन

राजनीति के रंग व खेल दोनों निराले होते हैं। इसमें रंगों का भी अपना एक महत्व है। जब जिसकी सरकार आई, उसी का रंग चढ़ने लगता है। यहां सरकारी कार्यालयों का रंग भगवा होने लगा है। यही नहीं कुछ सरकारी उपकरण भी भगवामय होने लगा है। कृषि उत्पादन मंडी समिति पूरी तरह से भगवामय हो गई। ऐसा ही थाना बनियाठेर के भवन को भी केसरिया रंग से पुताई की गई है। शहर में लगे वाटर कूलर जो अब तक सपा के झंडे में रंगे हुए थे। अब वह केसरिया रंग में रंग रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के शासन से इसकी शुरुआत हुई। उसी के पदचिह्नों पर समाजवादी की सरकार चली। अब भाजपा की सरकार केसरिया रंग में रंगने लगी है। अधिकांश रोडवेज बसों का रंग अब केसरिया हो गया है।
विज्ञापन


शासन या किसी पार्टी से इसका कोई मतलब नहीं है और ना ही ऐसे कोई दिशा निर्देश हैं लेकिन भगवा रंग मेरी पसंद है। इसीलिए वाटर कूलर का रंग भगवा किया जा रहा है। ----इंदूरानी नगरपालिका अध्यक्ष चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से ऐसे कोई दिशा निर्देश नहीं है और ना ही स्थानीय स्तर पर कोई निर्देश संबंधति ठेकेदार को दिए गए हैं। यह रंग पुताई करने वाले कर्मचारियों ने ही चुना है।
----पीएस गंगवार, सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed