{"_id":"5b3e71ce4f1c1b0c278b4b92","slug":"15308190215-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में लापरवाही पर पांच ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में लापरवाही पर पांच ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। मनरेगा में लारवाही बरतने पर विकासखंड गुन्नौर के पांच ग्राम प्रधानों समेत 21 रोजगार सेवकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि गुरुवार को विकासखंड गुन्नौर में हुई समीक्षा बैठक के दौरान सामने आया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कई ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की ओेर से लापरवाही बरती जा रही है। इसके तहत विकासखंड की ग्राम पंचायत नूरपुर, सिकरौरा भूड़, उधरनपुर अजमतनगर, ईसमपुर डांडा व भकरौली के ग्राम प्रधानों को पंचायतीराज अधिनियम के तहत जिलाधिकारी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं मनरेगा में लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत कम प्रगति होने पर 21 रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।