{"_id":"5b3e71ca4f1c1bbf248b4c5d","slug":"153081901711-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बैठकों में गैर हाजिर रहने पर गुन्नौर के ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बैठकों में गैर हाजिर रहने पर गुन्नौर के ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। सीडीओ की समीक्षा बैठक में खामियां मिलने पर विकासखंड गुन्नौर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किया गया है। साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यरत ब्लाक समन्वयक को ब्लाक से हटाकर दूसरे ब्लाक में स्थानांतरित किया गया है।
गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने गुन्नौर के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान सामने आया कि ग्राम पंचायत अधिकारी बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहे हैं। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग व 14वें वित्त आयोग की धनराशि से किए गए विकास कार्यों की प्रगति खराब मिली। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाले कार्यों में ब्लाक समंवयक की ओर से ठीक से काम न करने, मनमानी करने व अनियमितता बरतने की बात सामने आई। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी कामरान गौहर को निलंबित किया गया है तथा ब्लाक समन्वयक पुष्पा को ब्लाक से हटाकर जुनावई ब्लाक में स्थानांतरण किया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी खंड विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे तथा खंड विकास अधिकारी बहजोई शिखर श्रीवास्तव को पूरे मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।