{"_id":"5b3e71c24f1c1b93288b4c4e","slug":"15308190098-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम फिर हुआ गर्म, बढ़ी उमस, लोगों को हुई दिक्कत, बाजारों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम फिर हुआ गर्म, बढ़ी उमस, लोगों को हुई दिक्कत, बाजारों में सन्नाटा
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। तीन दिनों की राहत के बाद गुरूवार को मौसम फिर गर्म हो गया। चिलचिलाती धूप और उमस से लोगों को परेशानी हुई। वहीं बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले। बिजली कटौती ने भी लोगों को बेहाल किया।
आसमान पर छाए बादल बुधवार की शाम को छंट गए। गुरूवार को सुबह ही चिलचिलाती धूप निकली। इससे एक बार फिर मौसम में गर्मी आ गई। सुबह से ही धूप ने झुलसाना शुरू कर दिया। जिसका सीधा असर बाजार पर पड़ा। लोग जरूरी खरीदारी के लिए ही बाजार आए। गांव देहात से खरीदार बाजार नहीं पहुंच सके। जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हुआ। दस बजे से शाम चार बजे तक बाजार में सन्नाटा रहा। वहीं शाम को बाजार में रौनक लौटी। हवा नहीं चलने के कारण उमस बढ़ गई। यातायात संसाधनों पर भीषण गर्मी का असर दिखा। परिवहन निगम की बसें भी खाली नजर आईं। जिससे परिवहन विभाग को भी आर्थिक नुकसान हुआ।