फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रधान से अभद्रता और चालक को पीटा

प्रधान से अभद्रता और चालक को पीटा

Thu, 05 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रधान से अभद्रता और चालक को पीटा
कांठ। प्रधान से अभद्रता करते हुए कार चालक से रास्ते में रोककर मारपीट की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विकास खंड छजलैट की ग्राम पंचायत बैरमपुर के ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के ब्लाकाध्यक्ष पं. जगन्नाथ शर्मा अपनी कार से गांव जा रहे थे। जब गांव में शमशान के पास से निकल रहे, तो गांव के ही सतवीर, ओमप्रकाश व एक अन्य ने उन्हें रोका। आरोप है कि इन्होंने प्रधान के साथ अभद्रता की। उनके चालक विकास जाटव निवासी लोदीपुर थाना मझोला के साथ मारपीट की। विकास ने बताया कि प्रधान व कुछ लोगों ने उसे छुड़ाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी सतवीर को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के कुछ अपात्र लोग शौचालय बनवाना चाहते हैं। मनाकर देने पर उन लोगों ने ही आरोपियों को भड़काकर मारपीट व अभद्रता कराई है। वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष का कहना है कि उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शौचालय के संबंध में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed