{"_id":"5b3d24f74f1c1bbc248b483c","slug":"153073381414-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार न देने पर विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार न देने पर विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाल
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। दहेज में कार न देने पर विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने थाने में पति सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
छजलैट थाने के गांव मधी की रहने वाले इंद्रपाल सिंह ने एक साल पहले अपनी बेटी मोनिका का विवाह कांठ थाने के गांव में किया था। शादी में काफी दान दहेज दिया गया था। आरोप है कि लेकिन मोनिका का पति व ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। विवाह के कुछ दिन बाद से ही उन्होंने दहेज में आल्टो कार न लाने की बात कहकर मोनिका के साथ मारपीट करनी शुरूकर दी। पति व ससुराल वाले उसे ताने देने लगे। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन मोनिका का उत्पीड़न बढ़ता ही गया। इसी के चलते मार्च में मोनिका को मारपीटकर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने पिता के घरपर रह रही है। मायके वालों ने मोनिका के पति व ससुराल वालों को कई बार समझाने की कोशिश की। रिश्तेदारों ने भी प्रयास किया। लेकिन मोनिका के ससुराल वालों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। बुधवार को मोनिका ने थाना छजलैट पहुंचकर पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।