{"_id":"5b3d228d4f1c1b08278b496c","slug":"153073319619-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".रामगंगा नदी में डूबकर ट्रक ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.रामगंगा नदी में डूबकर ट्रक ड्राइवर की मौत
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। ट्रक ड्राइवर की रामगंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बीस घंटे बाद तलाशकर नदी से शव को बाहर निकाला है। मृतक एक दिन पहले घर से नदी पार दूसरे गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था।
कांठ थाने के गांव गोपालपुर का रहने वाला दलजीत सिंह (50) पुत्र करतार सिंह मंगलवार की दोपहर घर से रामगंगा के दूसरी तरफ के गांव जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह देर रात तक भी घर वापस नहीं आया। जिसे लेकर परिवार वालों को चिंता हुई। उसकी पत्नी हरविंद्र कौर ने गांव वालों को बताया तो रात को उसे तलाशा गया। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। बुधवार सुबह फिर उसकी तलाश की गई। कुछ ग्रामीणों ने रामगंगा नदी में भी उसकी तलाश शुरू की। गांव वाले नदी में तलाशते हुए गांव से कुछ दूर पहुंचे तो दोपहर दो बजे दलजीत सिंह का शव नदी में गिरे एक पेड़ में फंसा हुआ मिला। ग्रामीणों न उसे पानी से बाहर निकाला। मृतक की पत्नी और बेटे भी पहुंच गए। वह शव को घर ले आए। देर शाम तक इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई थी। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दलजीत ट्रक चलाता था। वह इस समय घर पर आया हुआ था। गांव वालों ने आशंका व्यक्त की है कि वह नदी पार करते हुए पानी में गिर गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी।