{"_id":"5b3d1da74f1c1b55238b488a","slug":"15307319421414-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड-आवासों की स्थायी प्रतीक्षा सूची के सत्यापन में 14 लाभार्थी अपात्र पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड-आवासों की स्थायी प्रतीक्षा सूची के सत्यापन में 14 लाभार्थी अपात्र पाए गए
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। सीडीओ के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास की स्थायी प्रतीक्षा सूची के सत्यापन में 14 लाभार्थी अपात्र पाए गए। विकासखंड जुनावई के गांव लहरा नगला श्याम में निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने मनरेगा के तालाब व शौचालयों की जानकारी ली।
सीडीओ ने बताया कि बुधवार को दोपहर एक बजे करीब गांव का निरीक्षण किया गया, तो प्रधानमंत्री आवास की स्थायी प्रतीक्षा सूची के सत्यापन में कुल 22 लाभार्थियों में से 14 लाभार्थी अपात्र पाए गए। इनमें से कुल 08 लाभार्थी पात्र थे। वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 08 आवासों का लक्ष्य था। सभी आवासों का निर्माण कार्य पूरा मिला। इसके अलावा मनरेगा के तालाब पर काम चलता मिला। शौचालयों की जानकारी ली गई तो सामने आया कि शौचालयों के लक्ष्य 517 में 337 लाभार्थियों को पहली किस्त दी गई है, जबकि 211 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की गई है। ये शौचालय पूर्ण हो गए हैं। शेष की ग्राम पंचायत स्तर से जिले पर डिमांड भेजने की बात कही गई है। इस बीच जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन व खंड विकास अधिकारी जेपी गुप्ता मौजूद रहे।
सफाईकर्मी निलंबित, ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
बहजोई। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि गांव में गंदगी होने तथा ग्रामीणों की शिकायत पर सफाईकर्मी गोविंदराम को निलंबित किया गया है। साथ ही दो अपात्रों का चयन करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी कुनाल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।