फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लीड-युवक को बंधक बनाकर तमंचे की नोंक पर बदमाशों ने की छह लाख की लूट

लीड-युवक को बंधक बनाकर तमंचे की नोंक पर बदमाशों ने की छह लाख की लूट

Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
लीड-युवक को बंधक बनाकर तमंचे की नोंक पर बदमाशों ने की छह लाख की लूट
बहजोई। घर में घुसे बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर को खंगाला। बदमाश नगदी व जेवर समेत छह लाख रुपये का माल लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात को बदमाशों ने नगर के बंबा रोड स्थित नई बस्ती निवासी विनोद वार्ष्णेय के घर को निशाना बनाया। विनोद वार्ष्णेय के मुताबिक वह घर पर अकेले था। परिवार वाले पास ही गांव चकरपुर मैमरी में थे। युवक छत पर सो रहा था। देर रात को बारिश होने लगी तो वह बरामदे में आकर सो गया। थोड़ी देर बाद उसे खटपट की आवाज सुनाई दी। उसने आंख खोलकर देखा तो बदमाश उसकी चारपाई के पास खड़े थे। कुछ के हाथ में तमंचे और कुछ के हाथ में छुरी थी। कुछ पर सरिया थी। इसके बाद बदमाशों ने उससे तमंचे के बल पर तालों की चाभी मांगी। उसने भय वश पाजामा की ओर इशारा कर चाभी होने की जानकारी दी। इसके बाद बदमाशों ने पास ही रखे गमछे से युवक के हाथ और पाजामा से पैर बांध दिए। मुंह पर तौलिया रख दी। इसके बाद बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर को खंगाला। बदमाश अलमारी और बक्सों में रखे सवा तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले गए। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए युवक के घुटने पर सरिया मारकर भाग गए। युवक को जब अहसास हुआ तो उसने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया। छत पर जाकर देखा तो पता चला कि बदमाश जाल उखाड़ कर घर में घुसे। वहीं, कोतवाल वहीद खान का कहना था कि मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की गई। मामला संदिग्ध लग रहा है। बावजूद इसके घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed