फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सतावन बीघा भूमि पर लगेंगे पांच हजार पौधे

सतावन बीघा भूमि पर लगेंगे पांच हजार पौधे

Thu, 05 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सतावन बीघा भूमि पर लगेंगे पांच हजार पौधे
जुनावई/चंदौसी। जुनावई विकास क्षेत्र की दस ग्राम पंचायतों की 25.95 हेक्टयर भूमि पर बुधवार को 9600 पौधों का रोपण किया गया। जबकि इसी विकास खंड क्षेत्र के विलासपुर ग्राम पंचायत में चारागाह की 57 बीघा भूमि पर पांच हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को विलासपुर में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व उनकी धर्मपत्नी/जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सीमा सिंह ने वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कर शुरुआत की।जुनावई ब्लाक में मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी शिखर श्रीवास्तव तथा खंड विकास अधिकारी जयंती प्रसाद गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत विलासपुर में पांच हजार, लहरा नगला श्याम में 500, धनीपुर में 800, दुबारी कलां में 1000, घोंसली वाहन में 500, बैरपुर सेवा में 200, जलालपुर में 400, चिरवारी में 200, लावर में 200, डुमायल में 500, सिघौला पुख्ता में 300 तो इस प्रकार ब्लाक की दस ग्राम पंचायतों की 25.95 हेक्टेयर भूमि में सामुदायिक पौधरोपण से 9600 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी योजना के तहत आज बिलासपुर की साढ़े चार हेक्टेयर भूमि में 5000 पौधे लगाने के लक्ष्य को देखते हुए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व उनकी पत्नी/जिला आकांक्षा समति की अध्यक्ष सीमा सिंह ने पौधे लगाकर कार्य की शुरूआत की। इस मौके पर जिले से आए मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, सीएमओ डा.अनीता सिंह, डीएफओ वीके चतुर्वेदी, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीएसओ अभय प्रताप, एसडीएम दीपेंद्र कुमार, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी शिखर श्रीवास्तव, बीडीओ जेपी गुप्ता, बीएसए वीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी लोगों ने एक-एक पौधा लगाकर अपने-अपने पौधों में पानी लगाया। विलासपुर की जमीन पर 261 पौधे लगाए गए। जिलाधिकारी ने कहाकि 1.55 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस वर्ष के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें आज से ही इसकी शुरूआत करनी होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिले के सभी बीडीओ एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा बहू, ब्लाक के एडीओ पंचायत वसीम अब्बास, अक्षय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज सिंह, अनिल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों के खेतों में फलदार पौधे लगेंगे
जुनावई।
खंड विकास अधिकारी जेपी गुप्ता व मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि जुनावई ब्लाक क्षेत्र की चौदह ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री कृषक वृक्षधन योजना के तहत लुघ एवं सीमांत किसानों को मेड़बंदी के लिए शीशम, नीम, बकायन, अशोक, सागौन के पौधरोपण किया जाएगा। जबकि मुख्यमंत्री फलधान योजना के तहत क्षेत्र की बारह ग्राम पंचायतों में एससी एवं ओबीसी के लघु कृषकों खेतों में फलदार वृक्षों में आम, पपीता, जामुन, अमरूद, अनार, करौदा, नीबू सहित शीशम, नीम के वृक्षों के द्वारा पौधरोपण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed