{"_id":"5b3928324f1c1bc5628b821c","slug":"15304724989-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग को लेकर पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग को लेकर पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की ओर से पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती पानी की टंकी निवासी पिंकी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके ससुराल वालों ने दो लाख रुपये दहेज की मांग की थी। असमर्थता जताने पर मारपीट की। कोतवाल वहीद खान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति अनमोल शर्मा समेत श्वसुर ब्रहमस्वरूप शर्मा, सास बीना व जेठ कुलदीप निवासी नई सुनहरी वार्ड नंबर 06 ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाल ने बताया कि वहीं नीरू पुत्री फूलसिंह निवसी गांव हसनपुर खुर्द थाना बहजोई की ओर से 50 हजार रुपये दहेज की मांग के आरोप में पति भानु समेत श्वसुर छदम्मी, सास मीना, जेठ छोटेलाल व सोमपाल, जेठानी भूरी, ननद प्रेमा व नंदोई धर्मपाल निवासी गांव पुरा थाना बहजोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।