{"_id":"5b37dfe84f1c1bf36e8bab8d","slug":"153038845610-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने से गिरे हैं विद्युत पोल, नलकूप ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने से गिरे हैं विद्युत पोल, नलकूप ठप
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कांठ। एक महीना पहले आंधी में पोल गिर जाने के बाद से महिला किसान का नलकूप ठप है। फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। अब उसने उपजिलाधिकारी को दोबारा पत्र देकर गुहार लगाई है।
महीना भर पहले चेतरामपुर स्थित एक विद्युत लाइन के दस पोल गिर गए थे। इस लाइन से चार किसानों के नलकूप जुड़े हैं। कई बार बिजली उपकेंद्र रसूलपुर पर शिकायत दर्ज कराई गई। जिसपर बिजली कर्मचारियों ने सात पोल खड़े करने के साथ ही बिजली की लाइन को दुरुस्त कर तीन किसानों के नलकूप की बिजली सुचारु कर दी। महिला किसान केसरजहां ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर बताया कि उसका नलकूप सबसे अंत में है। जिसके सामने के तीन पोल गिरे पड़े हैं। वह कई बार शिकायत की जा चुकी है।