{"_id":"5b37deec4f1c1bf76e8baf09","slug":"15303882044-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील प्रशासन के वसूली अभियान से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील प्रशासन के वसूली अभियान से मचा हड़कंप
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। तहसील प्रशासन ने बकाया वसूली को ले अभियान को गति दे दी है। राजस्व संग्रह टीम ने एक बकाया से 118514 रुपये वसूल किए हैं। तहसीलदार ने कहा कि बड़े बकाएदारों से वसूली करने को अभियान जारी रहेगा। वहीं भाकियू ने इसे लेकर नाराजगी जताई है।
तहसील प्रशासन ने बड़े बकाएदारों से वसूली किए जाने के लिए अभियान को गति दी है। राजस्व संग्रह टीम ने छजलैट के गांव फूलपुर निवासी कृपाल से 118514 रुपये की वसूली की है। इसके अलावा भी वसूली के लिए टीमों ने कई बकायादारों को सचेत किया है। तहसीलदार खालिद अंजुम ने कहा कि बड़े बकायदारों पर वसूली के लिए शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा। इधर भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि बकाया वसूली को सख्ती करना ठीक नहीं है। क्योंकि किसान इस वक्त आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उसे गन्ने का भुगतान नहीं मिला है।