{"_id":"5b37da7e4f1c1b634d8b9674","slug":"15303870709-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजीं रसोइया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजीं रसोइया
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। मानदेय को लेकर जिले भर की रसोइयाओं ने कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर एसडीएम चंदौसी को ज्ञापन सौंपा। इस बीच रसोइयाओं ने पैदल मार्च किया। सुनवाई न होने पर परिषदीय विद्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी दी।
शनिवार को सुबह नौ बजे करीब जिले भर की रसोइयाओं नगर के चंद्रपाल आर्य आदर्श इंटर कालेज परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद उत्तर प्रदेश रसोइया कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष रेवाराम के नेतृत्व में भारी संख्या में रसोइयों ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। रसोइया हाथ में बैनर व तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयों को न के बराबर मानदेय मिल रहा है। इसमें परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा है। केंद्र व राज्य सरकार दोनों ही इससे अंजान बनी हुई हैं। अब यदि जल्द ही सुनवाई नहीं हुई तो परिषदीय विद्यालयों की रसोई में तालाबंदी की जाएगी। प्रदेश सचिव मुन्नालाल शाक्य व जिलाध्यक्ष प्रेमलता समेत पूरन सिंह मौर्य व सुनील सौरभ ने भी संबोधित किया। संचालन कमलेश देवी, शारदा देवी व सावित्री ने किया। इसके बाद उप जिलाधिकारी चंदौसी प्रतिपाल सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अफसाना, मीना, काजल, रचना, हसीन जहां, सुनीता, कृष्णा देवी, केशवती, आसमां परवीन, रेशमवती आदि के नाम हैं।