फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लापरवाही बरती तो सीडीपीओ की सेवाएं समाप्त होंगी

लापरवाही बरती तो सीडीपीओ की सेवाएं समाप्त होंगी

Sun, 01 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही बरती तो सीडीपीओ की सेवाएं समाप्त होंगी
चंदौसी। बहजोई कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कार्यों की समीक्षा करते हुए डेढ़ सौ बेबी फ्रेंडली शौचालयों का निर्माण अधूरा होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। साथ ही डेढ़ हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिशु भार यंत्रों को 15 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कुल 150 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 109 आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य पूर्ण हो गया है। जिसमें जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा की शेष आंगनबाड़ी केंद्र 15 जुलाई तक कार्य पूर्ण करने को कहा गया। 150 बेबी फ्रेंडली शौचालयों का निर्माण भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमिता सिंह को निर्देशित किया कि जनपद के 1500 आंगनबाड़ी केंद्रों पर क्रियाशील शिशु भार मशीनों को 15 जुलाई तक कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करा दें। जनपद के 29 अधिकारियों द्वारा 58 ग्राम सभाएं कुपोषण मुक्त कराने उद्देश्य से गोद ली गई है। प्रति माह भ्रमण कर निरीक्षण रिपोेर्ट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, अब यदि रिपोर्ट नहीं दी तो एक दिन का वेतन काटा जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में 70 इंग्लिश मीडियम स्कूल चयनित किए गए हैं। जिन्हें माडल स्कूल बनाया जाना है। इसमें साफ-सफाई, रंगाई, पुताई, बेबी फ्रेंडली शौचालयों का निर्माण, बेबी मेज कुर्सी, गेट जंगले अच्छे होने चाहिए। कार्य की गति धीमी होने पर चेतावनी दी कि सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण आहार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, लापरवाही पर सीडीपीओ की सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमिता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, सहायक निबंधक (सहकारिता) योगेंद्र पाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय त्रिपाठी आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed