फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सेवानिवृत शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

सेवानिवृत शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Sun, 01 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
चंदौसी। सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन पुनरीक्षण के अभिलेख पूरे कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर शासन बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का दावा कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर शिक्षा विभाग के कर्मचारी अनावश्यक आपत्तियां लगाकर बुजुर्ग शिक्षकों को परेशान कर रहे हैं। जिसके विरोध में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने लेखाधिकारी कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन जहां सेवानिवृत्त शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को एकल खिड़की व ऑनलाइन समस्या समाधान की सुविधा मुहैया करा रही है, लेकिन शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की आदतों में कोई सुधार नहीं हो रहा है। पेंशन पुनरीक्षण की बात हो या फिर अन्य पेंशन संबंधी अभिलेखों का मामला हो। बीएसए, बीईओ व लेखाधिकारी कार्यालयों में बैठे लिपिक इन बुजुर्ग गुरुजनों को अनावश्यक चक्कर कटवा रहे हैं। तरह तरह की आपत्तियां निकाल कर महीनों तक इधर से उधर भटकने को विवश कर रहे हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद के महामंत्री भगवानदास जोशी की अगुवाई में कई सेवानिवृत्त शिक्षक वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय चंदौसी पहुंचे। यहां लेखाधिकारी तो नहीं मिले, लेकिन उनके कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने यहां विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed