फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भाकियू आज बिजली कटौती के विरोध में घेरेगी बिजलीघर

भाकियू आज बिजली कटौती के विरोध में घेरेगी बिजलीघर

Sat, 30 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भाकियू आज बिजली कटौती के विरोध में घेरेगी बिजलीघर
कांठ। अस्थाई बिजली कर्मचारियों की मनमानी और क्षेत्र की चरमराई विद्युतापूर्ति के विरोध में भारतीय किसान यूनियन शनिवार को कांठ बिजली घर का घेराव कर समस्याओं को ले गरजेगी। इसके लिए सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। किसानों का कहना है कि जब तक विभाग के बड़े अधिकारी उनके बीच नहीं पहुंचेंगे, वह धरने को समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से बुरी तरह चरमराई कांठ क्षेत्र की विद्युतापूर्ति को ले जहां उपभोक्ताओं में रोष पनप रहा है तो वहीं शुक्रवार को भाकियू ने भी बिजली समस्याओं को ले आंदोलन किए जाने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बिजली कटौती को ले कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की मनमानी के कारण उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण किसान भी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आगे ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को कांठ विद्युत उपगृह का घेराव कर विभागीय अधिकारियों से सवाल जवाब किए जाएंगे। भाकियू तहसील प्रभारी जितेंद्र विश्नोई जीतू ने निर्धारित समय ग्यारह बजे बिजलीघर पर पहुंचने का आह्वान किसानों से किया है।
विज्ञापन


झूठे मुकदमों का भाकियू ने किया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन
कांठ। बिजली चेकिंग अभियान के दौरान किसानों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाने और उनसे अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए इसका खुला विरोध किया है।
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव जमनिया, सिमला, तेलीपुरा, फोल्ड़ापट्टी आदि गांवों के पीड़ित किसान भाकियू प्रतिनिधि मंडल के साथ जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और एससी विद्युत से मिले। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा उनके खिलाफ बिजली चोरी के गलत ढंग से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इस मौके पर किसानों ने जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन भी बिजली समस्याओं के संबंध में सौंपा और नौ जुलाई को अनिश्चितकालीन धरना किए जाने की चेतावनी दी। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश महासचिव डॉ. नौ सिंह, जिला महासचिव धनवीर सिंह बालियान, भाकियू युवा के मंडल प्रभारी गौरव चौधरी, रणधीर सिंह, बछु सिंह, रामकला सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed