{"_id":"5b3689fa4f1c1b2e168b4ebf","slug":"15303009232-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में खुजली व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में खुजली व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। संयुक्त चिकित्सालय में दवा लेने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। इसमें अधिकतर मरीज खांसी जुकाम व खुजली के आ रहे है। एक ही चिकित्सक होने के कारण मरीजों को खासी परेेशानी उठानी पड़ रही है।
तेज गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। इसीलिए संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसमें अधिकतर मरीज खांसी व खुजली के आ रहे है। अस्पताल में दवा लेने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग रही हैं। शुक्रवार को खांसी व खुजली के 150-150, आंख के 250, रैबीज के 100, खांसी जुकाम के 150 मरीज दवा लेने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे। संयुक्त चिकित्सालय में केवल एक चिकित्सक के होने के कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों लाइन में लगकर दवा लेने के लिए इंतजार करना पड़ा। लोगों का कहना था कि सरकार आम आदमी के स्वास्थ्य के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।