फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बसपाइयों ने कलक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

बसपाइयों ने कलक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बसपाइयों ने कलक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
बहजोई। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर एडीएम संभल राजेंद्र प्रसाद यादव को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को दोपहर सौंपे गए ज्ञापन में बसपाइयों का कहना था कि बीती 26 जून को बसपा कार्यकर्ता चेतन बॉबी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। साथ ही उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी मंदिर से आते समय सामुदायिक शौचालय के विवाद को देखकर मौके पर रुक गईं। उन्होंने बीच-बचाव करना चाहा, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पूरे मामले में न तो बसपा कार्यकर्ता की ओर दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द से जल्द पूरे मामले में कार्रवाई कराई जाए। ज्ञापन चेतन कुमार बौबी समेत जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य सतीश कुमार, नगर अध्यक्ष बहजोई हाजी जब्बार, रईस कुरेशी, जमील अहमद, साजिद सैफी व सत्यपाल आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed