{"_id":"5b352ff84f1c1b8c668b4790","slug":"153021234414-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले पांच स्वास्थ्य कर्मियों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले पांच स्वास्थ्य कर्मियों पर गिरी गाज
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गायब मिले पांच स्वास्थ्य कर्मचारी पर कार्रवाई की गाज गिरी है। तीन दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति के साथ ही पांचों का जवाब तलब भी किया गया है। कार्रवाई के बाद से अस्पताल स्टाफ में खलबली मची हुई है।
बुधवार को उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा तथा तहसीलदार खालिद अंजुम नगर स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में न तो कोई चिकित्सक ही मिला और न ही कर्मचारी। गंदगी की भी भरमार मिली थी। इमरजेंसी चिकित्सा कक्ष भी लावारिश पड़ा मिला। महिला वार्ड भी बेहद गंदा था। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी रिपोर्ट भेजी गई।
जिस पर चिकित्साधीक्षक डॉ. मृणाल राठी ने वार्ड आया ममता, फार्मासिस्ट हरीबाबू, चौकीदार पप्पू, सफाई कर्मचारी राजू सहित एक नर्स का तीन दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजा है। इसी के साथ पांचों कर्मचारी का स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जिसके लिए उन्हें दो दिन का वक्त दिया गया है। चिकित्साधीक्षक ने कहा कि यदि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी।