फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   यूपीपीसीएल ने लंबित पड़े विद्युत कनेक्शनों जताई आपति

यूपीपीसीएल ने लंबित पड़े विद्युत कनेक्शनों जताई आपति

Fri, 20 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
यूपीपीसीएल ने लंबित पड़े विद्युत कनेक्शनों जताई आपति
यूपीपीसीएल ने लंबित पड़े विद्युत कनेक्शनों जताई आपत्ति
विज्ञापन

चंदौसी। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना व सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत संयोजन के आवेदन पत्र काफी समय में लंबित पड़े है। जिससे लोगों को सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभाग के आला अधिकारियों ने इसके लिए विद्युत वितरण खंडों की समीक्षा करने के आदेश दिए है। शहर व देहात में अधिक से अधिक लोग बिजली कनेक्शन ले सकें और बिजली चोरी पर लगाम लग सके, इसके लिए सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना तथा सौभाग्य योजना की शुरुआत की थी। लोगों ने इसमें दिलचस्पी भी दिखाई और योजना के तहत कनेक्शन के लिए आवेदन भी किए। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण योजना सफल नहीं होती दिख रही है। क्योंकि आवेदनों पत्रों को लंबित रखा जा रहा है। समय से कार्रवाई न होने पर लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। विभाग के आला अधिकारियों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस प्रकार की लापरवाही पर रोक लगाई जा सकती है। जबकि विद्युत कनेक्शनों की प्रगति के अनुरुप बिलिंग बिना किसी विलंब के दिया जाए। साथ ही कनेक्शन दिए जाने की तिथि व मीटर लगाए जाने की तिथि भी दर्ज हो। लगातार कहने के बाद भी विभाग के अधिकारी नहीं चेत रहे है। उप्र विद्युत पावर कारपोरेशन के सचिव आलोक कुमार ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को स्वयं विद्युत वितरण खंडों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विद्युत वितरण खंडों द्वारा जारी किए रिकवरी प्रमाण पत्र के सापेक्ष वसूली के प्रति उदासीनता बरते जाने पर ऐतराज जताया है। विभाग रिकवरी सर्टीफिकेट के सापेक्ष वसूली के प्रति उदासीन बना हुआ है। विद्युत विभाग ने बेहतर वसूली के लिए जिलाधिकारियों से आवश्यक वाहन व सहयोग उपलब्ध कराने को का अनुरोध किया जा रहा है। लेकिन सहयेाग न मिलने के कारण बेहतर वसूली नहीं हो पा रही है। इसकी भी समीक्षा करने के आदेश अधिकारियों को दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed