{"_id":"5cd5dc4cbdec22073b65242b","slug":"151557519436-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जुमा में मस्जिदों में उमड़े नमाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जुमा में मस्जिदों में उमड़े नमाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शहर से लेकर देहात इलाके की मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने जामा मस्जिद में गुनाहों की तौबा की। उलेमा ने तकरीर में अल्लाह और रसूल की सुन्नतों पर अमल करने की ताकीद की। मुल्क में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी।
शुक्रवार को रमजान का चौथा रोजा था। शहर से लेकर देहात के मुस्लिम बाहुल्य इलाके का माहौल बदला-बदला था। सुबह सात बजे के बाद चहल पहल होने लगी। इसके बाद घरों में साफ सफाई का दौर शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद मस्जिदों में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो अजान तक जारी रहा। शहर की जामा मस्जिद में दोपहर 1.30 बजे खुतबा शुरू हुआ। पेशइमाम ने कहा कि माहे रमजान चल रहा है। रोजे का पूरी तरह एहतमाम करें। कुरआन की तिलावत और तरावीह में किसी तरह की कोताही न बरतें।
मौसम नरम नहीं होने से रोजेदारों को परेशानी
जुमे को मौसम के तेवर में कोई कमी नहीं आई। दिन में 11 बजे के बाद जोया रोड पर सन्नाटा रहा। इक्का दुक्का वाहनों का आवागमन दिखा। अजान की सदा गूंजते ही लोग घरों से निकल गए। हालांकि सड़क पर चलना दुश्वार हो गया। युवाओं ने गलियों के रास्ते मस्जिद में पहुंचें।