{"_id":"5c705c8ebdec2211ac1afc43","slug":"151550867598-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी तैयारी: बूथ स्तर पर सपा करेगी मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी तैयारी: बूथ स्तर पर सपा करेगी मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
गठबंधन के बंटवारे में मुरादाबाद सीट सपा की झोली में आने के बाद समाजवादी पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी हाईकमान ने संगठनात्मक स्तर पर चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। 24 फरवरी को सेक्टर प्रभारियों एवं 26 फरवरी को सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की विधानसभावार समीक्षा होगी। इसमें अब तक संगठनात्मक तैयारियां और आगामी चुनावी मुद्दों पर मंथन के साथ प्रभारियों के सुझाव भी सुने जाएंगे।
मुरादाबाद लोकसभा में पांच विधानसभाएं हैं। समाजवादी पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा को संगठनात्मक 28 सेक्टरों में बांटा है। एक सेक्टर में 18 से 20 बूथ हैं। पार्टी बूथ स्तर पर कमेटियां गठित कर मतदाताओं के बीच उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। बंटवारे में मुरादाबाद सीट सपा के हिस्से में आने पर हाईकमान ने बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल के मुताबिक 24 फरवरी को हर विधानसभा में पार्टी कार्यालय अथवा विधायक एवं पूर्व विधायक के कार्यालय पर समीक्षा होगी। इसमें सेक्टर प्रभारी मौजूद रहेंगे। इसी तरह 26 फरवरी को प्रत्येक विधानसभा में पार्टी कार्यालय में सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक होगी। समीक्षा बैठकों में जिला एवं महानगर पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। जबकि कार्यकर्ता इनमें प्रतिभाग नहीं करेंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठकों में संगठन की तैयारियाें की समीक्षा होगी। मतदाताओं पर पहुंचने के लिए क्या-क्या अहम मुद्दों हो सकते हैं। किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा जा सकता है, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों के सुझाव सुने जाएंगे। संभावित प्रत्याशी को लेकर भी मंथन किया जाएगा और रायशुमारी की जाएगी। समीक्षा के बाद ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होगी।