{"_id":"5c6b16b4bdec22578f2a9d93","slug":"151550522036-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने फिर मारी पलटी, हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने फिर मारी पलटी, हुई बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद देर रात पलटी मारी। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बादल छाए रहने का अनुमान है।
फरवरी माह में प्रत्येक चार-पांच दिन के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे तापमान में कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट हो रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन सुबह में मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। इसके बाद कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए। हालांकि फिर से खिली धूप में तपिश महसूस की गई। देर रात मौसम में बदलाव शुरू हुआ और बादल छाने के बाद बारिश हुई। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान विभाग के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप खिलने की वजह से नमी कम हो गई। सुबह के समय आर्द्रता 87 फीसदी और शाम की 65 फीसदी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।