{"_id":"5c69c61bbdec224c164ed219","slug":"151550435867-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे तेज दौड़े ज्योति और अजीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे तेज दौड़े ज्योति और अजीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रेलवे स्टेडियम में रविवार को चंद्रावती फिल्म्स मुंबई के तत्वावधान में एक दिवसीय एथलेटिक मीट महिला व पुरुष वर्ग हुई। इसमें मुरादाबाद के अलावा दूसरे जनपदों के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि डॉ. मजेश राठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। बालिका वर्ग में सौ मीटर में ज्योति रानी प्रथम, सोनिया द्वितीय और अर्शी त्यागी तृतीय रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में ज्योति रानी पहले, अर्चना मलिक दूसरे और शालू तीसरे स्थान पर रहीं। 15 सौ मीटर में यामिनी सिंह प्रथम, कनिका पाल द्वितीय, शालू तृतीय रहीं। तीन हजार मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, मंजू द्वितीय और दिव्या तृतीय रहीं। बालक वर्ग में तीन हजार मीटर दौड़ में पुनीत कुमार पहले, सहजाद दूसरे और कपिल पाल तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, बलराज द्वितीय और प्रवींद्र तृतीय रहे। 15 सौ मीटर दौड़ में योगेंद्र कुमार पहले, मोहम्मद कमर दूसरे और अनीस तीसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में पहला स्थान मोहम्मद अजीम को, दूसरा बलराज को और तीसरा स्थान रितिक चौधरी को मिला। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. मदन पाल सिंह, डॉ. सुषमा राठी, यशपाल सिंह, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।